फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालत में मजदूर का रक्तरंजित पड़ा मिला शव

संदिग्ध हालत में मजदूर का रक्तरंजित पड़ा मिला शव

Sat, 22 Dec 2018 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में मजदूर का रक्तरंजित पड़ा मिला शव
संदिग्ध हालात में मजदूर का शव मिला
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। पड़ोसी के बुलावे पर बृहस्पतिवार की शाम भाई के साथ मजदूरी पर ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना ढोने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसका रक्तरंजित शव गांव के बाहर एक टॉवर के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
पुलिस के मुताबिक फूलबेहड़ के बेलिहान गांव निवासी सुनील यादव गन्ना ढुलाई का काम करता है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे सुनील का भाई गुरुदयाल गन्ना ढोने भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव जा रहा था। उसने गांव के ही पड़ोसी परसुराम (18) पुत्र स्वर्गीय राजाराम और उसके भाई प्रीतम को मजदूरी पर बुला लिया। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सभी लोग गन्ना ढोने पिपरिया गांव चले गए। आरोप है कि गन्ना भरकर वापस आते समय रात करीब 11.30 बजे जहानपुर के पास हाइवे पर अचानक परशुराम ट्रैक्टर से गिरकर पहिये के नीचे आ गया और उसकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं नशे में होने से किसी को कुछ पता नहीं चल सका। कुछ दूर चलने के बाद परशुराम को ट्रैक्टर पर बैठे नहीं देख सभी वापस हुए और उसकी खोजबीन शुरू की। जहानपुर के पास सड़क किनारे परशुराम को कुचला हुआ मृत हालत में पड़ा देखा। ट्रैक्टर चालक ने आनन फानन में शव को ट्रॉली में लाद कर रात में ही गांव के बाहर लगे टॉवर के पास डाल दिया। साथ रहे भाई प्रीतम ने अपने मामा और घर वालों को जानकारी दी। रात भर शव वहीं पड़ा रहा। सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर फूलबेहड़ इंस्पेक्टर घनश्याम राम और सुंदरवल पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सिंह मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि जहानपुर के पास हाइवे पर ट्रैक्टर से उतरते समय किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की बात पता चली है। परिवारवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
भाई कुछ बोलने को तैयार नहीं, कई बार बदली तहरीर
सुंदरवल। बेलिहान निवासी परशुराम की मौत किस वाहन से हुई? पुलिस अब तक यह साफ नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस उसकी मौत किसी अन्य वाहन से दबकर होने की बात कह रही है, जबकि उसी ट्रैक्टर ट्रॉली पर साथ रहे मृतक के भाई प्रीतम की चुप्पी लोगों की समझ से परे है। परिवार वालों ने शुरुआत में हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। कई आरोप लगाए। पुलिस के सामने कई तहरीर बदली गई। अंत में पुलिस ने ग्राम प्रधान की सूचना पर शव बरामदगी की तहरीर ले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के साथ रहे बड़े भाई प्रीतम के चेहरे और हाथ में चोट लगी होने की बात भी लोगों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed