फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एएसपी को 110 रुपये की बीयर 200 रुपये में बेंची

एएसपी को 110 रुपये की बीयर 200 रुपये में बेंची

Sun, 01 Jul 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
एएसपी को 110 रुपये की बीयर 200 रुपये में बेंची
यूपी पुलिस
 रात में शराब को महंगा बेचे जाने की शिकायत को एएसपी ने गंभीरता से लेते हुए स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दे दुकानदारों की मनमानी उजागर की।
विज्ञापन

एएसपी एएसपी पश्चिमी घनश्याम चौरसिया शुक्रवार को रात करीब एक बजे एलआरपी स्थित मॉडल शॉप पहुंचे तो दुकान बंद होने पर उन्होंने कुंडी खटखटाई, जिस पर सेल्समैन अनुराग बाहर निकला। एएसपी ने सेल्समैन से पूछा कि क्या बीयर मिल जाएगी तो वह तपाक से बोला मिल जाएगी, लेकिन 200 रुपये की मिलेगी। इस पर उन्होंने बीयर मंगवाई। सेल्समैन ने 110 रुपये की बीयर उन्हें 200 रुपये में बेंच दी। एएसपी ने पूरे स्टिंग ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी कराई। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि एएसपी के आदेश पर आरोपी सेल्समैन अनुराग और दुकान मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रात में शराब बिक्री और ओवररेटिंग का मामला खुलने से आबकारी महकमें में भी हड़कंप मच गया है।

शराब माफिया और आबकारी विभाग का गठजोड़ किसी से छिपा नहीं हैं। पुलिस भी इस गठजोड़ में शामिल रहती है। पुलिस और आबकारी विभाग की सांठ-गांठ से शहर में ही नहीं जिले भर में रात में दुकानों पर शराब की बिक्री होती है। इतना ही नहीं शराब माफिया रात को छोड़ दीजिए दिन में भी ओवररेट में शराब बिक्री करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed