फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पेड़ से टकराई कार शिक्षक की मौत, मां-बेटा घायल

पेड़ से टकराई कार शिक्षक की मौत, मां-बेटा घायल

Wed, 28 Mar 2018 09:15 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार शिक्षक की मौत, मां-बेटा घायल
28 एलकेएच 5
विज्ञापन


अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई शिक्षक की मौत
मां और बेटे गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती
सीतापुर हाईवे पर थाना खीरी क्षेत्र में हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार एक पेड़ से जा टकरा। इसमें धर्मसभा इंटर कॉलेज के शिक्षक 52 वर्षीय केके वर्मा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनकी पत्नी और पुत्र घायल हो गया। घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी शिक्षक केके वर्मा की पुत्री अनिविता वर्मा की 12 मई को शादी है। इसकी तैयारियां चल रहीं थीं। मंगलवार की सुबह वह पत्नी मीरा वर्मा और पुत्र अक्षय वर्मा को साथ लेकर कार से कुछ सामान खरीदने लखनऊ गए थे। शाम को लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे थाना खीरी के गांव गुलरीपुरवा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे के नीचे उतर गई। वह जब तक कुछ समझ पाते कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपति और उनका 23 वर्षीय पुत्र अक्षय वर्मा घायल हो गये। पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने शिक्षक केके वर्मा को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बेटे की हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


0000000000

28 एलकेएच 4, 6
पूरी न हो सकी बेटी के हाथ पीले करने की हसरत
21 मई को सीतापुर से होनी थी बेटी की शादी

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। धर्मसभा इंटर कॉलेज के शिक्षक केके वर्मा बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। खरीददारी के लिए लखनऊ गए थे। उन्हें क्या पता था कि कन्यादान वह नहीं कर पाएंगे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सीतापुर जिले के लहरपुर से अपनी बेटी की शादी तय की थी। 12 मई को शादी होनी थी, इसलिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी थीं। दान दहेज के सामान वह लखीमपुर के बजाय लखनऊ से खरीदने गए थे। मंगलवार की रात लखनऊ से लौटते समय सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। पल भर में पूरे घर की खुशियां खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को देना पड़ रहा बेटे की अर्थी को कंधा
केके वर्मा तीन भाइयों में मंझिले थे। उनके पिता मायाराम और मां विद्या देवी दोनों वृद्ध हैं। माता-पिता का केके वर्मा से काफी लगाव था। विडंबना ही है कि जिस पिता को बेटे के कंधे की दरकार थी। उस पिता को अब बेटे को कंधा देना पड़ रहा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी और बेटा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बेटी का भी रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed