{"_id":"5c782b52bdec222c572346ae","slug":"11551379282-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा परिचालक की पिटाई से नाराज साथियों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संविदा परिचालक की पिटाई से नाराज साथियों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बरेली से लखीमपुर आ रही बरेली डिपो की बस के परिचालक का एक युवक (यात्री) से विवाद हो गया। युवक ने अपने साथियों को बुलाकर लखीमपुर में परिचालक की पिटाई कर दी। इससे नाराज डिपो पर मौजूद परिचालकों ने बस अड्डा मार्ग पर जाम लगा दी, जिससे करीब एक घंटे तक मार्ग से आना जाना बंद रहा। परिचालक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं परिचालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जिले के गांव गौरीगंज निवासी देवेंद्र कुमार बरेली डिपो में संविदा परिचालक है। उसने बताया कि गुरूवार को बरेली डिपो की बस संख्या यूपी 27 टी 9537 को लखीमपुर लेकर आते समय बस कुछ देर के लिए पीलीभीत डिपो पर रुककर लखीमपुर के लिए रवाना हुई। उसने बताया कि काफी दूर निकल आने पर एक यात्री कम होने की जानकारी हुई। देवेंद्र का कहना है कि कि पूरनपुर में एक युवक बस में आकर पीलीभीत में छोड़ देने की बात कहकर गाली गलौज करते हुए पूरनपुर तक का किराया मांगने लगा। बताते हैं कि बस में सवार यात्रियों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन नाराज युवक ने अपने साथियों को सौजन्या तिराहे पर बुलाकर परिचालक को पीटना शुरू कर दिया। बस चालक जसवीर सिंह ने बताया कि मारपीट होती देख बस को डिपो पर लाकर खड़ा कर दिया। जिस पर देवेंद्र रोडवेज चौकी में जा घुसा, लेकिन युवक चौकी के अंदर भी उसे मारते रहे। परिचालक देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने शकील अहमद पुत्र अच्छन निवासी एजाज नगर पुराना शहर थाना बारादरी जिला बरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घायल परिचालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस चौकी में पिटाई से आक्रोशित हो गए परिचालक
रोडवेज पुलिस चौकी के अंदर परिचालक के साथ हुई मारपीट की घटना से डिपो पर मौजूद अन्य डिपो के परिचालक आक्रोशित हो उठे। बसअड्डे के आगे बसों को खड़ा कर जाम लगा दी। चौकी पुलिस के काफी समझाने के बाद ही जाम खुल सका।