फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

Thu, 28 Feb 2019 12:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल
मझगईं। इलाके में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना इलाके के ईदगाह के सामने जाने वाली चकरोड के पास हुई। छब्बापुरवा निवासी रामसागर का 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु साइकिल चला रहा था, तभी वह एक गन्ना भरे डनलप को क्रॉस करते समय साइकिल से गिर गया। जिससे उसका सिर डनलप के पहिए के नीचे आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल मामले में पोस्टमार्टम न कराकर सुलह समझौता कर बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दूसरी घटना में भगवंतनगर निवासी 42 वर्षीय वेदराम बाइक से निघासन रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापस आते समय उसकी पत्नी व पुत्री भी साथ थी। गुरुद्वारा के पास घुमंतू गाय के अचानक सामने से आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। इसमें हेलमेट न लगाने के कारण वेदराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी और पुत्री को मामूली चोटें आई हैं। वेदराम को इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना में इलाके के बेला टॉपर निवासी मनोज पाल का 18 वर्षीय पुत्र शक्ति पाल बीए का पेपर देने सुबह भीरा जा रहा था। इस दौरान अज्ञात गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने पलिया सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed