{"_id":"6ae39c997d886929d703c145","slug":"worker-dies-after-falling-into-boiler-pit-kanpur-news-c-220-1-akb1007-151333-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बॉयलर के गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बॉयलर के गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत
Fri, 30 Oct 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
रनियां। करवाचौथ के पर्व पर चिराना गांव की रहने वाली रोशनी का सुहाग उजड़ गया। बृहस्पतिवार शाम को उसके पति की चिराना स्थित खाद्य तेल फैक्टरी में मजदूरी के दौरान बॉयलर के गड्ढे में गिरने से जान चली गई। अनहोनी पर पत्नी व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
रनियां के चिराना सुभाष नगर निवासी सत्येंद्र कुमार राठौर (35) पुत्र श्रीराम राठौर चिराना रोड पर स्थित एक खाद्य तेल फैक्टरी में मजदूरी करते थे। वह फैक्टरी में बॉयलर का संचालन करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के करीब बॉयलर के गड्ढे के आसपास सफाई करवाने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। साथी मजदूरों ने शोर मचाने के साथ घायल को गड्ढे से बाहर निकाला।
सूचना पर आए फैक्टरी मालिक रमेश गुप्ता ने घायल मजदूर को उपचार के लिए कानपुर भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर पत्नी रोशनी, बेटी तान्या, पिता श्रीराम, मां शांति व परिजन रोते हुए कानपुर चले गए। फैक्टरी मालिक रमेश गुप्ता ने बताया कि मजदूर बॉयलर में काम करता था। पैर फिसलने से हादसा हुआ है। रनियां थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत की जानकारी मिली है। शव अभी कानपुर नगर के हैलट अस्पताल में रखा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।