{"_id":"5c0416f1bdec2241cb56acf3","slug":"11543771889-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में मां की गोद में चार माह की बच्ची घायल, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में मां की गोद में चार माह की बच्ची घायल, मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट में चार माह की बच्ची घायल, मौत
निघासन। क्षेत्र के गांव देवी पुरवा में शनिवार को रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में मारपीट होने लगी। पति को पिटता देख एक महिला अपने चार माह की बच्ची को गोद में लेकर मौके पर पहुंची और पति को बचाने लगी। बीच बचाव के दौरान पत्नी और बच्ची को भी चोटें आई। अधिक चोट लगने के कारण बच्ची की मौत हो गई। संभ्रांत व्यक्तियों ने दोनों पक्षों में सुलह कराकर सुलहनामा पुलिस को सौंपा है। पढुआ चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने आपस में समझौता होने के कारण कार्रवाई से इंकार किया है।
गांव देवी पुरवा निवासी सर्वेश कश्यप ने बताया कि उसका व पड़ोसी रामचंद्र कश्यप का रास्ते को लेकर विवाद है। शनिवार को दोनों में मारपीट होने लगी। सर्वेश के मुताबिक इस बीच पड़ोस के अनिल श्रीवास्तव और विनोद श्रीवास्तव भी रामचंद्र के पक्ष में आ गये और जमकर ईंट पत्थर चलने लगे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने सर्वेश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने लगे। पति सर्वेश को पिटता देख पत्नी पूजा चार माह की बच्ची को गोद में लेकर अपपी जेठानी गुड़िया के साथ पहुंच गई। आरोप है कि मारपीट में बच्ची के सिर में चोट लग गई। चोट की वजह से बच्ची की हालत बिगड़ गई और शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। रविवार को घरवाले बच्ची के शव को लेकर पढुआ चौकी पहुंचे। पुलिस ने आरोपी रामचंद्र को पकड़ कर चौकी में बैठा लिया। इस बीच रिश्तेदारों का जमावड़ा चौकी में लग गया। चौकी के बाहर दोनों के रिश्तेदारों ने आपस मे सुलह समझौता करा दिया। समझौते के बाद बच्ची के शव को ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया है। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर कार्रवाई से इंकार कर दिया है।