{"_id":"5b82a20442c79246730f55c4","slug":"11535287812-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी के नेतृत्व में हुई पैदल गश्त, कई मजनुओं को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी के नेतृत्व में हुई पैदल गश्त, कई मजनुओं को पकड़ा
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने पैदल गश्त कर कई मजनुओं को पकड़ा
क्रासर
बाइक पर सर्चिंग न्यू गर्ल फ्रैंड लिखा होने पर लगाई फटकार
पलियाकलां। इलाके में पुलिस की एंटी रोमियो टीम लगातार अभियान चला रही है। रविवार को भी पुलिस ने रक्षाबंधन होने के चलते एएसपी घनश्याम चैरसिया के नेतृत्व में पैदल गश्त करते हुए कई मजनुओं को पकड़ा। इसमें एक बाइक पर ‘सर्चिंग न्यू गर्ल फ्रैंड’ लिखा होने पर गाड़ी चला रहे युवक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही हिदायत देते हुए गाड़ी से यह सब मिटाने की बात कही।
रविवार को एएसपी घनश्याम चैरसिया ने रक्षाबंधन के चलते पूरे बाजार में पुलिस बल व एंटी रोमियो टीम के साथ पैदल गश्त की। चैकी से शुरू हुई गश्त गुरुद्वारे तक ही पहुंची थी कि वहां पर कुछ युवक एक गाड़ी पर बैठकर फब्तियां कसते हुए दिखे। जिनको पुलिस ने पकड़ लिया है। एक बाइक पर ‘सर्चिंग न्यू गर्ल फ्रैंड’ लिखा होने पर एएसपी ने बाइक चला युवक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही बाइक से यह सब हटवाने के निर्देश दिए। सादे कपड़ों में घूम रहे पुलिसकर्मियों को तो कुछ मजनू पहचान ही नहीं पाए। बाद में पकड़े जाने पर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। एएसपी के साथ सीओ प्रदीप कुमार यादव, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल, चौकी इंचार्ज कल्लू सिंह आदि पुलिस बल मौजूद रहा।