{"_id":"59cbaf384f1c1b79548b4a88","slug":"11506520888-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लगाकर इंस्पेक्टर की पत्नी से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लगाकर इंस्पेक्टर की पत्नी से चेन लूटी
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
त्योहार के नजदीक आते ही शहर में चेन स्नेचिंग, चोरी और लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। बेहजम नहर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर जा रहीं इंस्पेक्टर की पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दो तोले की चेन लूट ले गए। सदर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मूलरूप से सहारनपुर जिले के निवासी राजा सिंह ने बताया कि वह वरिष्ठ बीज प्रमाणीकरण इंस्पेक्टर के पद पर लखीमपुर में ही तैनात हैं व शहर की मोतीनगर कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी राकेश्वरी देवी सोमवार सुबह करीब छह बजे बेहजम नहर पर घूम रहीं थीं। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और पहले तो पत्नी की चेन लूटने का प्रयास किया। सफल नहीं होने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और चेन लूटकर फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि राकेश्वरी देवी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें इससे करीब चार दिन पहले डीसी रोड पर एक शिक्षिका से बाइक सवार तीन युवकों ने चेन लूटने की कोशिश की थी। शहर में चेन स्नेचिंग की एकाएक बढ़ीं घटनाओं से महिलाओं में दहशत व्याप्त है।