फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चोरो ने बंद घर से पार किया हजारों का सामान

चोरो ने बंद घर से पार किया हजारों का सामान

Fri, 22 Sep 2017 11:25 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
चोरो ने बंद घर से पार किया हजारों का सामान
चोरो ने बंद घर से पार किया हजारों का सामान - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार रात मोहल्ला प्यारेपुर में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने हजारों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दरवाजे का ताला टूटा देखकर परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्यारेपुर निवासी शकील अहमद पुत्र स्वर्गीय जमील अहमद ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उनकी मां बृहस्पतिवार को घर पर ताला डालकर सीतापुर में रह रहे उनके छोटे भाई वकील अहमद के यहां गई थी। शकील का कहना है कि शुक्रवार सुबह जब वह मां के मकान पर गया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। शकील ने बताया कि घर से एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो अंगूठी, तीन चैन, चार तांबे के बर्तन, गले के पांच डायमंड लॉकेट सहित कपड़े व दस हजार रुपये की नकदी चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


दो घरों से हजारों की चोरी
निघासन। गांव सेमरहिया में चोरों ने दो घरों से चार हजार नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक घर में जाग हो जाने के कारण नाकाम रहे। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सेमरहिया निवासी सुरेंद्र कुमार मौर्य के घर में चोर रात करीब 11 बजे चहारदीवारी फांदकर घर के अंदर घुस गए। चोर यहां परिवार वालों के जाग जाने से चोरी करने में नाकाम रहे। उसके करीब दो घंटे बाद चोर गांव के उत्तर तरफ स्थित संतोष मौर्या के घर में घुसे और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी चार हजार की नकदी, सोने के झाले, झुमकी, कमर बिछुआ, पायल, साइकिल आदि सामान चुरा ले गए। बरसात के कारण परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। एक चोर बटुला चोरी करके लेकर जा रहा था। आंगन में कीचड़ होने के कारण वह बटुला लेकर गिर गया। आहट सुनकर संतोष की पत्नी जाग गई। उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण व परिवारवाले जागते चोर सामान लेकर फरार हो गए। उसके बाद चोरों ने गांव के पश्चिम तरफ स्थित विष्णु के घर को अपना निशाना बनाया। वहां पर सामान न मिलने पर बंगले में चार्जिंग पर लगा मोबाइल लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। एसओ अजय यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कमरों के ताला तोड़कर चोरी
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना में विष्णु गुप्ता के घर में कमरों के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवर और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया।
कोतवाली में दी गई तहरीर में विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया है कि वह लगभग चार माह पहले बाहर चले गए थे। जब वह घर लौटकर आए तो मेन दरवाजे का ताला खोला और घर के अंदर घुसे तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर का सारा सामान अस्त व्यस्त था। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमे रखे सोने के कुंडल, चेन, अंगूठी, झुमकी, चांदी की पायल, साड़ियां, कपड़े और 30 हजार रुपये नकद गायब कर दिए थे। पीड़ित ने इस चोरी में अपने पड़ोसियों पर शक जताया है। साथ ही बताया कि चोर मौके पर एक जोड़ी हवाई चप्पल व एक इंजेक्शन छोड़ गए हैं।


एक दुकान में चोरी, दो की टिनें तोड़ीं
मैलानी। बीती रात चोरों ने मुख्य बाजार स्थित तीन दुकानों की छतों की टिनें तोड़ डालीं और एक मोबाइल रिपेयर की दुकान से तीन मोबाइल चुरा ले गए। रेलवे कॉलोनी जाने वाली रोड पर पावर हाउस के पास रेलवे ने दुकानें आवंटित की हैं। इन दुकानों में लिंटर नहीं डाला जा सकता है, लिहाजा छत पर टिनें पड़ी हैं। करीब एक माह पहले भी इनमें तीन दुकानों की छतों की टिन तोड़कर चोरों ने चोरी की थी। बीती रात राजू कारपेंटर, राजू जनरल स्टोर व मोनू चौरसिया की दुकानों की छतों की टिनें चोरों ने तोड़ डालीं और मोनू चौैरसिया की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से रिपेयरिंग को आए तीन मोबाइल चुरा ले गए। अन्य दुकानों से चोर कुछ नहीं ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed