फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रिलायंस पंप पर सिक्का न लेने पर हुई नोकझोंक

रिलायंस पंप पर सिक्का न लेने पर हुई नोकझोंक

Sat, 19 Jan 2019 11:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
रिलायंस पंप पर सिक्का न लेने पर हुई नोकझोंक
रिलायंस पंप पर सिक्का न लेने पर नोकझोंक
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर 10 रुपये का सिक्का न लेने पर पंप कर्मियों और ग्राहक में नोकझोंक हुई जिसकी शिकायत रिलायंस के क्षेत्रीय प्रबंधक से की गई है।
नगर निवासी सुनेंद्र सिंह रिलायंस पंप पर बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डलवाने गए थे जो पंप के सेल्समैन को 10 रुपये के पांच सिक्के दे रहे थे। सेल्समैन ने बताया कि 10 रुपये का सिक्का लेने के लिए पंप के मालिक ने रोक लगा रखी है, जिससे सिक्का नहीं लिया जाएगा। इस पर ग्राहक ने सिक्का न लेने के बाबत शिकायत करने की चेतावनी दी। इस बीच तमाम अन्य ग्राहक एकत्र हो गए, जिससे पंपकर्मियों और ग्राहकों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही। मजबूरन नोट देकर ग्राहक ने बाइक में पेट्रोल भराया और जब शिकायत पंजिका पर अपनी बात दर्ज करने को कहा तो पंप कर्मियों ने शिकायत पंजिका देने से मना करते हुए कहा कि शिकायत पंजिका मालिक के घर पर रहती है।
विज्ञापन


पंप पर नहीं है हवा की व्यवस्था
पेट्रोल पंप पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाने वालों के लिए निशुल्क हवा चेक कर भरी जाने की व्यवस्था की गई है लेकिन रिलायंस पंप पर मशीन खराब होने का बहाना बनाकर ग्राहकों के वाहनों में हवा न भरकर सामने प्राइवेट दुकानदार के यहां हवा भराने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के प्रावधानों के तहत कोई भी पंप स्वामी या दुकानदार 10 रुपये का सिक्का लेने से मना नहीं कर सकता। ग्राहक अगर तहरीर देगा तो पंप स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
अखिलेश यादव एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed