फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बांसताली में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की प्रतिमा

बांसताली में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की प्रतिमा

Thu, 10 Jan 2019 06:17 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
बांसताली में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की प्रतिमा
भीखमपुर/मितौली। मितौली थाना क्षेत्र के ग्रंट इनायतचीफ के गांव बांसताली में लगी आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने बुधवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम रामदरस राम, सीओ प्रदीप सिंह और प्रभारी निरीक्षक पुनीत सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

बांसताली गांव के उत्तर ग्राम सभा की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा एक समिति द्वारा लगवाई गई थी। उसकी देख रेख समिति के अध्यक्ष रामकुमार सोलंकी, गोवर्धन, सुरेश चंद, मंगली प्रसाद, अमरनाथ करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों को अंबेडकर मूर्ति के दोनों हाथ की अंगुलियां टूटी मिलीं। यह खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। इससे पहले भी शरारती तत्वों ने जून 2018 में प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था। प्रभारी निरीक्षक पुनीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
फरधान। थाना क्षेत्र के कसबा कैमहरा में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति बुधवार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने हल्का इंचार्ज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर कैमहरा की एक महिला कई लोगों के साथ एसपी से मिलीं और गांव के ही चार लोगों पर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हल्का इंचार्ज पुष्पेद्र त्रिपाठी की तहरीर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ऐसे लोगों की पहचान कर पुलिस उन पर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed