फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   क्राइम ब्रांच ने फरार दो और अनुदेशक दबोचे

क्राइम ब्रांच ने फरार दो और अनुदेशक दबोचे

Tue, 05 Dec 2017 07:58 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने फरार दो और अनुदेशक दबोचे
fraud - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों से नौकरी हथियाने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की रात दो और अनुदेशकों को गिरफ्तार कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों का चालान भेज दिया। अब तक इस मामले में छह अनुदेशक जेल भेजे जा चुके हैं। महिलाओं समेत फरार अन्य 54 अनुदेशकों की पुलिस तलाश कर रही है।
सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे थाना हैदराबाद के गांव जड़ौरा निवासी बलराम और कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव रामपुर जंगल निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों का सदर कोतवाली पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। पखवाड़े भर पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि 15 महिलाओं समेत फरार 54 लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
वर्ष 2013 में जिले में भर्ती हुए एक हजार अनुदेशकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र जांच में फर्जी मिले थे। इस पर तत्कालीन बीएसए ओपी राय ने 28 अप्रैल 2015 को महिलाओं समेत 60 लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्तमान समय में मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed