फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   11 months after the murder did not disclose Megnlal

11 माह बाद भी नहीं हुआ मेघनलाल हत्याकांड का खुलासा  

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो ममरी। Updated Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों की गोली से हुई थी मौत
विज्ञापन

पशु तस्करों की गोली से मारे गए हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव घरथरियां निवासी 45 वर्षीय मेघनलाल हत्याकांड को हुए 11 महीने बीत गए, लेकिन पुलिस अभी तक घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे परिवार वालों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

बता दें कि पांच नवंबर की रात पशुओं की चोरी करने आए पिकअप सवार चोरों ने ग्राम घरथियां निवासी मेघनलाल भार्गव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के बेटे मुकेश कुमार की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना को हुए 11 महीने बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन घटना में शामिल लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed