फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ग्रामीणों ने की ग्राम पंचायत की जमीन बचाने की मांग

ग्रामीणों ने की ग्राम पंचायत की जमीन बचाने की मांग

Sun, 02 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की ग्राम पंचायत की जमीन बचाने की मांग

विज्ञापन

तहसील प्रशासन की मिलीभगत से पुनर्भूग्रंट में भू माफिया हावी


गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट के मजरा भवानीगंज ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की जमीन बचाने की मांग शासन प्रशासन से की है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील प्रशासन की मिलीभगत से पुनर्भूग्रंट में भूमाफिया हावी हैं।
भवानीगंज निवासी ग्रामीणों ने एसडीएम, डीएम, क्षेत्रीय विधायक को भेजे ज्ञापनों में ग्राम पंचायत की जमीनों पर हो रहे कब्जों पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि तहसील प्रशासन और प्रधान की मिली भगत से ग्राम पंचायत में भू माफिया हावी हैं। ग्रामीणों ने वर्ष 1981 का प्रपत्र दिखाते हुए बताया कि गांव से सटे चीनी मिल के पास गाटा संख्या 206 पर 0.62 हेक्टेयर तालाब अंकित है। जिस पर अधिकारियों कर्मचारियों, प्रधान की मिली भगत से अवैध प्लाटिंग कर लाखों का व्यारा न्यारा किया गया। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है। अब बेखौफ भूमाफिया गांव के दूसरे तालाब पर हाईकोर्ट के नियमों को धता बताते हुए जमीन की बिक्री कर अवैध निर्माण कराने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में इतनी भी जमीन नहीं बची कि सरकार द्वारा ग्राम वासियों के सुविधाएं किसी योजना के तहत किसी भवन का निर्माण कराया जा सके। भवानीगंज के ग्रामीणों ने तालाब के किनारे भवन निर्माण के लिए खोदी जा रही नींव का विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

अधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में यशपाल सिंह, बाबू सिंह, सर्वेश गुप्ता, विमल सिंह, रंजीत सिंह, अनिल यादव, प्रमोद कुमार, अजय सिंह, शंभू गिरि, राजकुमार सिंह, पप्पू, वेदप्रकाश, श्रीकृष्ण शर्मा, विमला देवी, रेनू देवी, प्रवेश सिंह, लक्षिमन प्रसाद आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
तालाबों पर कब्जा करना अवैध है। राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण अवैध पाया गया तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विपिन कुमार द्विवेदी तहसीलदार गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed