घर में घुसकर किशोरी से किया दुराचार, हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला एक किशोर घर के समीप गुमटी में परचून की दुकान करता है। दुकान पर उसकी पुत्री सामान आदि लेने जाती थी। जहां आरोपी अक्सर पुत्री से छेड़खानी करता था। सोमवार की रात किशोर घर में घुस आया और पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री की चीखपुकार पर घर वालों की आंख खुल गई। परिवार वालों ने किशोर को रंगेहाथों आपत्तिजनक हालत में देखा। मौका पाकर आरोपी भाग निकला। शोर शराबा सुन लड़के के घर वाले और मोहल्ले के कई लोग मौके पर आ गए। रात में ही दोनों पक्षों के बीच खूब तकरार हुई और हंगामा हुआ। मंगलवार सुबह पीड़ित किशोरी के पिता ने किशोर के खिलाफ दुराचार की तहरीर चौकी पुलिस को दी। वहीं आरोपी के घरवालों ने लड़की के घरवालों के खिलाफ किशोर की पिटाई कर उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना तो किया पर न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही पीड़िता का मेडिकल कराना उचित समझा। चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया कि दोनों तहरीरों की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर पड़ोस की एक युवती से अवैध संबंध बना लिए और उसका एक साल तक यौन शोषण करता रहा।
पीड़िता की मां ने एसपी को भेजे शिकायतीपत्र में कहा है कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर एक वर्ष से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है। अब युवक उसकी पुत्री के साथ शादी करने से मुकर गया, जबकि युवक के परिवार वालों ने आरोपी की शादी अन्यत्र तय कर दी है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।