{"_id":"59ce7c954f1c1bb8538b5008","slug":"101506704533-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का गला रेतकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का गला रेतकर हत्या की कोशिश
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
युवक का गला रेतकर हत्या की कोशिश
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा खीरी।
क्षेत्र के गांव निवासी एक दलित युवक की बृहस्पतिवार की शाम उस समय गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई जब वह हवन सामग्री लेने सिसैया चौराहा गया था। वह किसी तरह खून से लथपथ अवस्था में घर तो पहुंच गया, लेकिन कुछ भी नहीं बोल पा रहा है। उसने इशारे से दो लोगों द्वारा गला रेतने की बात बताई है। घायल को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। उधर, शुक्रवार की सुबह घायल के ही खेत में खून से सनी तलवार और एक प्लास्टिक की बोरी मिली है।
गांव कलुआपुर के मजरा गांव मैलापुरवा निवासी तीरथराम भार्गव ने बताया कि उनका बेटा विमल भार्गव बृहस्पतिवार की शाम को सिसैया चौराहा पर हवन सामग्री लेने की बात कहकर घर से निकला था। रात आठ बजे वह किसी तरह से खून से लथपथ घर की दहलीज तक पहुंचा। घर के बाहर कराहने की आवाज सुनकर विमल के चाचा जगमोहन घर के बाहर निकले तो देखा कि विमल के गले का काफी हिस्सा कटा था। खून बह रहा था। घर वालों ने उससे घटना के बारे में पूछा तो वह बोल ही नहीं पा रहा था। केवल उसने इशारे से दो लोगों के होने की बात बताई, फिर अचेत हो गया। इससे वहां चीखपुकार मच गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर आ गए। जगमोहन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को पहले सीएचसी धौरहरा लाई, जहां से डॉक्टर ने उसे लखीमपुर रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
शुक्रवार सुबह परिवार के लोग जब खेत पर गए तो उसी के गन्ने के खेत में खून पड़ा देखा गया। पास में ही कुछ दूरी पर खून से सनी तलवार और एक प्लास्टिक की बोरी रखी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलवार और प्लास्टिक की बोरी को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल, चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने अथवा रंजिश आदि पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
कहीं चोरों ने तो गला रेतने का नहीं किया प्रयास
जिस गन्ने के खेत में उसका गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई है उसके पास ही खेत के एक भाग में मिर्च के पेड़ लगे हैं, जिनमें मिर्च भी लगी हुई है। मिर्च के खेत से चंद कदम दूरी पर मिली खून से सनी तलवार, प्लास्टिक की बोरी और वहां पड़ा काफी खून आदि कई ऐसे परिस्थितिजन्य साक्ष्य हैं, जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि विमल मिर्च का खेत देखने शाम को पहुंचा और उसने किसी को मिर्च तोड़ते हुए देख उसका विरोध किया। इस पर युवकों ने उसका गला रेतकर मार डालने की कोशिश की।