फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10 injured in three accidents , Referee

तीन दुर्घटनाओं में 10 जख्मी, रेफर

Sat, 25 Apr 2015 07:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Apr 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
10 injured in three accidents , Referee
पलिया-निघासन मार्ग पर दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग जख्मी हो गए। सभी को पलिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

खमरिया तिकुनियां निवासी उस्मान के पुत्र शहबाज खां और हरसिंहपुर निघासन निवासी मुन्ना के पुत्र पप्पू बाइक से पलिया जा रहे थे कि वन घुसरी के पास दो बच्चे साइकिल से आते दिखाई दिए और अचानक ही एक मोड़ पर मुड़ गए। उनको बचाने के चक्कर में बाइक गिर गई और दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें एंबुलेंस से पलिया सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी मार्ग पर बेला गांव के पास एक बाइक से पलिया जा रहे भगवंत नगर गुलरा निवासी रमाकांत, मुकेश, अशोक की टक्कर पलिया से मझगईं जा रहे सरस कुमार की बाइक से हो गई। जिसमें दोनाें बाइकों पर सवार चारों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी को पलिया सीएचसी ले जाया गया और हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर एक बाइक सवार को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा जख्मी हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed