फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of youth found hanging from fan under suspicious circumstances in Kheri of Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध परिस्थितियों मे पंखे से लटकता मिला युवक का शव, घटना के समय मायके में थी पत्नी

Fri, 18 Nov 2022 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 11:38 PM IST
सार

खीरी थाना क्षेत्र के पड़री गांव के मजरा गोरिया भीलम निवासी 30 वर्षीय अमलेश का शव शुक्रवार को उसी के मकान में कमरे के पंखे से लटकता हुआ मिला। घटना के समय पत्नी मायके में थी।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from fan under suspicious circumstances in Kheri of Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी में खीरी थाना क्षेत्र के पड़री गांव के मजरा गोरिया भीलम निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पंखे से लटकता मिला। पत्नी ने परिवार के लोगों पर भूमि विवाद को लेकर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को घरेलू विवाद बता रही है।
विज्ञापन


खीरी थाना क्षेत्र के पड़री गांव के मजरा गोरिया भीलम निवासी 30 वर्षीय अमलेश का शव शुक्रवार को उसी के मकान में कमरे के पंखे से लटकता हुआ मिला। घटना के समय पत्नी मायके में थी। सूचना पर पहुंची खीरी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। देर शाम जब शव घर पहुंचा तो अमलेश की पत्नी पुष्पा देवी ने अमलेश के परिवार पर ही भूमि विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रभारी सब इंस्पेक्टर त्यागी ने बताया कि अमलेश का शव उसके कमरे से संदिग्ध हालात मे पंखे से लटकता मिला है शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। परिवार में जमीन के बंटवारे का विवाद है। अभी परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed