फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर चोरों ने जिला सहकारी बैंक का तोड़ा ताला

Fri, 18 Nov 2022 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
जिला सहकारी बैंक की लखीमपुर शाखा, जिसके चोरों ने ताले तोड़ दिए। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित सहकारी बैंक शाखा के चोरों ने ताले तोड़ डाले। कैश रूम में घुसकर तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन चोरी में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मंडी स्थित जिला सहकारी बैंक कर्मचारी जब बैंक शाखा पर पहुंचे तो गेट का चैनल खुला मिला और ताला टूटा हुआ था। यह देखकर बैंक कर्मचारी सन्न रह गए और शाखा प्रबंधक सुनील चंद्र मिश्रा को सूचना दी। जानकारी होने पर मुख्य शाखा प्रबंधक संजय पाठक, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, सीओ राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि ताला तोड़कर बैंक के अंदर घुसे चोरों ने कैश रूम में जाकर तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। कैश सुरक्षित है। सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट पर तैनात पीआरडी जवान रामेश्वर दयाल, रामविलास, वेद प्रकाश, फिरोज खां से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
चोरों ने दिखाया दुस्साहस
बैंक से चंद कदमों की दूरी पर तहसीलदार का आवास है। मंडी समिति के मेन गेट पर सशस्त्र पीआरडी के जवान तैनात रहते हैं। इस समय क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो ट्रक पीएसी के जवानों को भी मंडी समिति में ही ठहराया गया है, वे भी बैंक के ठीक सामने ठहरे हुए हैं। इसके बावजूद चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फुटेज में नहीं दिखे संदिग्धों के चेहरे
इस घटना में बैंक कर्मियों की लापरवाही भी उजागर हुई, क्योंकि बैंक के अंदर घुप अंधेरा होने के कारण लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्धों के चेहरे दिखने की बजाए अंधेरा दिखा। यहां बता दें बैंक शाखा के गेट पर एक भी कैमरा नहीं है तो कोई सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी नहीं है, जबकि मंडी समिति स्थित इसी शाखा में करीब एक दशक पहले भी इसी तरह चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था।
--
मंडी समिति की बाउंड्रीवाल भी कई जगह पर क्षतिग्रस्त
20 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित कृषि उत्पादन मंडी समिति की बाउंड्री वाल कई जगह पर टूटी है। जिससे अराजक तत्वों के अंदर घुस आने की आशंका बनी रहती है।

======
बैंक शाखा का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। चोर कुछ भी ले जा नहीं पाए हैं। बैंक के अंदर अंधेरा होने के कारण फुटेज साफ नहीं आए हैं। मौके का निरीक्षण किया है। पूछताछ की जा रही है।
-राजेश कुमार, सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed