{"_id":"63261e4ed800596fa5776e17","slug":"crime-lakhimpur-news-bly497915768","type":"story","status":"publish","title_hn":"निघासन कांड : चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं, घर में नहीं जला चूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निघासन कांड : चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं, घर में नहीं जला चूल्हा
सार
बुधवार की रात दो बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में गांव के हालात अभी भी सामान्य नहीं हो सके हैं।वीभत्स वारदात के सभी छह आरोपियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई का मन बना चुकी है।पीड़िता के गांव में विकास कार्यों की पोल उस वक्त खुल गई, जब घटना के बाद मीडिया का जमावड़ा उसके गांव में लगने लग गया।
विज्ञापन
विस्तार
निघासन। बुधवार की रात दो बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में गांव के हालात अभी भी सामान्य नहीं हो सके हैं। पीड़िता के घर जहां चौथे दिन भी चूल्हा नहीं जला, वहीं उसके घर पर राजनीतिक लोगों का आना-जाना लगा रहा। मां ने एक बार फिर आरोपियों की फांसी की सजा की मांग की है और अपहरण की धारा न लगाने पर रोष जताया है।
पास पड़ोस के लोग अपने घरों से खाना लेकर पीड़ित परिवार को खिला रहे हैं। हर किसी के चेहरों पर बस तनाव और अवसाद की शिकन देखने को मिलती है। परिवार वालों और पास-पड़ोसियों का कहना है कि ऐसी वीभत्स घटना के बाद किसी के हलक से नीचे निवाला तक नहीं उतर रहा है। पीड़िता की मां को आरोपियों की फांसी से कुछ भी कम मंजूर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अगर आरोपियों को फांसी से कम सजा मिली तो मेरी बेटियों की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। पुलिस ने अपहरण की धारा नही लगाई है, इस बात का भी दुख है।
आरोपियों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर, होगी कुर्की
निघासन। वीभत्स वारदात के सभी छह आरोपियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई का मन बना चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलने के अलावा उनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। मामले में जांच टीम भी बनाई गई है, सात सदस्यों वाली जांच टीम का नेतृत्व सीओ संजयनाथ तिवारी कर रहे हैं। सीओ निघासन संजय नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विकास कार्यों की पोल खुलने के बाद जागे बीडीओ, दुरुस्त होगा मार्ग
निघासन। पीड़िता के गांव में विकास कार्यों की पोल उस वक्त खुल गई, जब घटना के बाद मीडिया का जमावड़ा उसके गांव में लगने लग गया। घर के बाहर कच्चे रास्ते, टूटे फूटे खडंजे, घास-फूस का घर और साफ-सफाई की स्थिति ने विकास योजनाओं की खुद ही गवाही पेश कर दी। जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए और बीडीओ राकेश सिंह ने घटना के चार दिन बाद गांव पहुंचकर पीड़िता के घर के बाहर बारिश के कारण हो रहे जलभराव व कीचड़ की स्थिति का जायजा लिया और घर से 50 मीटर की दूरी तक खड़ंजा आदि को ठीक कराने के निर्देश दिये। बीडीओ ने बताया कि पीएम आवास की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कराई जाएगी।