फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कुख्यात सट्टेबाज और उसका भतीजा गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में सट्टेबाजी और जुआ का अवैध धंधा चलाने वाले मोहल्ला संकटा देवी निवासी हिस्ट्रीशीटर रेहान हुसैन को कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही सहयोगी भतीजे सैय्यद सूफियान को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियुक्त के खिलाफ सदर कोतवाली समेत कई अन्य थानों में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, इसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। हालांकि इसे कई मौकों पर बचाने के लिए कोतवाली पुलिस पर भी सवाल खड़े होते रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस लाइंस में हुई वाहनों की नीलामी में इस हिस्ट्रीशीटर ने भी प्रतिभाग किया था। वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एएसपी एके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रेहान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना कोतवाली सदर व आसपास के थाना क्षेत्रों में काफी बड़े स्तर पर सट्टा व जुआ खेलने व खिलवाने का काम करता था। इसके विरुद्ध थाना कोतवाली सदर व जनपद के अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त रेहान की पूर्व में ही संख्या 143 पर हिस्ट्रीशीट भी खुली है। दोनों अभियुक्तों का चालान भेजा है। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, निरीक्षक अपराध संजय सिंह, एसआई रंजीत यादव, हेड कांस्टेबल विजय शर्मा, शुभम राठी, शरद राज, गौरव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर रेहान का यह है आपराधिक इतिहास
गैगस्टर रेहान के विरुद्घ कोतवाली सदर में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना खीरी में भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सहयोगी सैय्यद सूफियान हुसैन के खिलाफ थाना खीरी, सदर कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed