फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या की

Fri, 24 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला भूतनाथ मंदिर के निकट जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार की रात 10.30 बजे भतीजे ने तमंचे अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से मोहल्ले में लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूतनाथ निवासी 17 वर्षीय किशोर का अपने चाचा 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार उर्फ निर्दोष से घरेलू जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर धर्मेंद्र कुमार की पत्नी बुधवार को अपने मायके चली गई थी। इससे घर पर सिर्फ दो लोग चाचा व भतीजे रह गए थे। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे भतीजे ने 315 बोर के तमंचे अपने से चाचा धर्मेंद्र कुमार के सीने पर गोली मार दीष उनकी उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र होने लगे तो आरोपी सौरभ मौके से भाग निकला। वह लखीमपुर रोड स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र है। आरोपी के पिता दिनेश कुमार की कई वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी और मां की भी मौत हो चुकी है। वहीं मृतक धर्मेंद्र कुमार के दो बेटे हैं, जो लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते हैं। सूचना पाकर गोला पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी को पुलिस ने रात में ही त्रिलोकी मंदिर के पास खाली पड़े मकान से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि घरेलू जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद था, लेकिन इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई और हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार करके चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed