फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दबिश के दौरान पुलिस ने महिलाओं से की अभद्रता, छात्रा को पीटा

Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
प्रांशी शुक्ला। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। खीरी थाने की नकहा चौकी पुलिस ने दबिश के दौरान घर मौजूद लोगों से मारपीट, महिलाओं से बदसलूकी और तोड़फोड़ की। पुलिस की पिटाई से एक छात्रा घायल हो गई। पीड़ित छात्रा ने इस मामले की शिकायत डीएम और एसपी से करने के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अशोगापुर निवासी प्रांशी शुक्ला पुत्री सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उनके घर में नकहा चौकी इंचार्ज नरेंद्र प्रताप अपने तीन सिपाहियों के साथ दबिश देने पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने घर में मौजूद लोगों से कल्लन शुक्ला के बारे में पूछा। उसके घर में न होने की बात कहने पर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए और गालियां देने लगे। उस वक्त प्रांशी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने कमरे में घुसकर प्रांशी की किताबें फाड़ दी और कुर्सी-मेज तोड़ दी। कमरे में मौजूद प्रांशी के गाल पर थप्पड़ मारा। फिर उसका सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे घायल हो गई। आरोप यह भी है कि चौकी इंचार्ज ने कहा कि अपराधी की बहन को पढ़ने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

प्रांशी ने बताया कि चौकी इंचार्ज के साथ कोई महिला कांस्टेबल भी नहीं थी। पुलिस जिस मामले को लेकर दबिश देने पहुंची थी उसमें एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। पुलिस के कहर से प्रांशी और उसके परिजन खासे भयभीत हैं। बुधवार को प्रांशी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस मामले में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि यदि चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई नहीं हुई, तो परिषद आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है। चौकी इंचार्ज ने आरोपों से इंकार किया है। दबिश के दौरान वीडियो बनाए जाने की बात कही हैै। संबंधित पुलिस कर्मियों और पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed