फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

डिब्बों में नरमुंड की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकले भ्रूण

Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर में जीजीआईसी के निकट नाले की झाड़ियों में मिला भ्रूण। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निकट नाले के पास लगी झाड़ियों में पड़े डिब्बों में नरमुंड होने की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डिब्बों की जांच की तो उनमें भ्रूण और यूट्रेस (बच्चेदानी) निकली। तब जाकर पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

पुराना भाजपा कार्यालय मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के निकट नाला है। नाले के पास ही बड़ी-बड़ी झाड़ियों में शुक्रवार को कुछ लोगों ने सीलबंद पड़े कई डिब्बे देखे। डिब्बों में नरमुंड होनेे की आशंका से सनसनी फैल गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। किसी ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह को दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर पहुंची चौकी मिश्राना पुलिस के साथ जेल गेट चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने जब डिब्बों को देखा तो किसी में भ्रूण तो किसी में यूट्रस (बच्चेदानी) थे। डिब्बे के ढक्कनों पर मेडिकल टेप चिपका हुआ था। करीब सात डिब्बों में भ्रूण देखकर लोग अचंभित रह गए। पुलिस के मुताबिक डिब्बों पर चिपकी पर्चियों पर महिलाओं के नाम लिखे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि पास में ही एक निजी अस्पताल है। आशंका है कि इसी अस्पताल से डिब्बों में भ्रूण रखकर फेंके गए हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज जेल गेट को मौके पर भेजा गया था। कई डिब्बों में बच्चेदानी थीं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed