{"_id":"5fecd52f8ebc3e3c8f32f668","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4320334104","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
crime
सिकन्द्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव खड़गपुर बिलरिया मे मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी की लाठियों से पीटकर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव भगवानपुर निवासी प्रकाश ने बताया कि उसने पुत्री भानमती का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव खड़गपुर बिलरिया निवासी रूपेश के साथ किया था, विवाह में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले आए दिन और दहेज दिए जाने की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। पिता का आरोप है कि मंगलवार की रात पुत्री भानमती को पति रूपेश उसके पिता गंगाराम और परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह, बीट इंचार्ज अनेक पाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
-
मृतका के पिता ने पति समेत परिवार के कई लोगों के खिलाफ दहेज की खातिर लाठी डंडों से पीट कर पुत्री की हत्या करने की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मौत का कारण मालूम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
-गजेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव
-----
संदिग्ध हालात में पड़ा मिला अधेड़ का शव
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार की सुबह नगर की श्याम नगर कॉलोनी में पुलिया के अंदर अधेड़ प्रकाश (55) का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी दशरती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके पति प्रकाश शराब के आदी थे, मंगलवार को शराब पीने के लिए घर से निकले थे, रात भर वापस नहीं आए। बुधवार को कुछ लोगों से पता चला कि श्याम नगर कॉलोनी में बन रही पुलिया में पाइप के अंदर एक शव पड़ा है। वहां जाकर शव की शिनाख्त प्रकाश के रूप में की। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि मृतक की पत्नी ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। बताया कि उसका पति शराब का आदी था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद