फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मकान मालिक पर किरायेदार ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Sun, 27 Dec 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला शिवकॉलोनी में कमरा खाली करने का दबाव बनाए जाने से नाराज किराएदार ने अपने दो साथियों के साथ मकान मालिक से गालीगलौज की। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी परिक्रमादीन ने बताया कि दो दिन पहले उनका किरायेदार अनुराग मिश्रा से कमरा खाली करने को लेकर विवाद हो गया था। इससे किरायेदार नाराज था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी के साथ दरवाजे पर खड़े थे। तभी अनुराग मिश्रा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आ गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग आ गए। इस पर वह फायरिंग करते हुए साथियों के साथ मौके से भाग निकला। घटना से उसका परिवार दहशत में है। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अनुराग मिश्रा को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed