{"_id":"5fe6310e8ebc3e3b8e184e79","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4314754141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार की खाल और हड्डी बरामद, तीन युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार की खाल और हड्डी बरामद, तीन युवकों को पकड़ा
विज्ञापन
नेपाल में बरामद हुई गुलदार की खाल। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस की खुफिया अनुसंधान विभाग पुलिस ब्यूरो टीम ने कैलाली जिले के अतरिया बाजार में गुलदार की खाल और हड्डी समेत तीन नेपाली लोगों को पकड़ा है। बरामद खाल व हड्डी ये लोग कहां से लाए हैं इस बारे में जिला पुलिस कार्यालय धनगढ़ी पर लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि जिस स्थान पर यह पकड़े गए हैं वहां से भारत के दुधवा नेशनल पार्क की सीमा मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर ही है।
नेपाल की सुदूर पश्चिम की खुफिया अनुसंधान पुलिस टीम के एसआई केशव जोशी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह जिले की गोदावरी नगर पालिका के तहत वार्ड नंबर दो अतरिया बाजार स्थित एक घर में छापा मारा गया। यहां पर घर में छिपाकर रखी गई गुलदार की खाल और हड्डी बरामद हुई। यहां से तीन नेपाली युवकों को भी पकड़ा गया है। पकड़े गए नेपाली युवकों में से खाल व हड्डी मालिक ने अपना नाम किरन पुन बताया है। दो और लोग भी पकड़े गए हैं जिनके नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। पकड़े गए व्यक्तियों से धनगढ़ी जिला पुलिस कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। संवाद