{"_id":"5fe4e5da8ebc3e3e7e21ff26","slug":"crime-lakhimpur-news-bly431375840","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने हाइटेंशन लाइन पर डाली कटिया, गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों ने हाइटेंशन लाइन पर डाली कटिया, गाय की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बग्घून। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरहा में चिरंजू के खेत में शिकारियों ने हाइटेंशन लाइन पर कटिया डाल दी, जिसके करंट से रात में गाय की मौत हो गई है। ककरहा के आसपास गांवों में शिकारी जंगली जानवरों के शिकार के लिये अनेक हथकंडे अपनाते हैं। इनमें उसे किसी ने 11 हजार की हाइटेंशन लाइन से तार नीचे डाल दिया। एक घूम रही गाय तार की चपेट में आ गई, जिससे गाय की मोंके पर मौत हो गई। पड़ोस के खेत मालिक लाखन ने बताया कुछ दिन पहले 17 वर्षीय पंकज कुमार निवासी बसेखापुर करंट की चपेट से बाल-बाल बच गया था। गांव के नन्हें ने बताया कि शिकार करने बाले शिकारी आए दिन कटिया डालकर जंगली जानवरों का शिकार करते हैं।
मामला संज्ञान में नहीं है। लाइनमैन को भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि शिकारी कटिया डालते हैं तो उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।- आरके चौधरी, जेई ककरहा।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं है। लाइनमैन को भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि शिकारी कटिया डालते हैं तो उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।- आरके चौधरी, जेई ककरहा।
विज्ञापन