{"_id":"5fcfc7878ebc3ecfaa6d854a","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4295353146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से ज्वेलरी और नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से ज्वेलरी और नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र के मेड़यीपुरवा गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पुलिस को दी गई है।
मेड़यीपुरवा में सोमवार की रात चोर परसराम गुप्ता के घर में छत से होते हुए घुसे और कमरे के अंदर रखे बक्से में से 15 ग्राम सोने के तीन पैंडल, 150 ग्राम चांदी की पायल और 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने पड़ोस के ही कृष्ण कुमार अवस्थी के घर में भी धावा बोला और घर में रखा बक्सा तोड़कर पांच चांदी के सिक्के, दो जोड़ी जेवरी, एक नथुनी, एक जोड़ बुंदा, दो तोला का सोने का हार, तीन मांगबेंदी, पांच अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, 50 हजार रुपये नकद, बीमा फाइल, बैंक पासबुक और बर्तन समेत पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ितों ने डायल 112 नंबर पर फोन कर थाने पर सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 और थाना के एसआई सुरेश कुमार ने मौका मुआयना कर शीघ्र ही चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। संवाद