{"_id":"5fcbe1178ebc3ecfc70bfdbb","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4292290164","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
crime
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने जबरन घर में घुसकर 16 साल की लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस रविवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाएगी।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार की रात उसकी पुत्री व परिवार के अन्य लोग सो रहे थे। रात में पड़ोस का युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और पुत्री को दबोच लिया। आरोप है कि किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पीड़िता के पिता ने शनिवार की शाम आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को पीड़िता का जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। संवाद