फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सिर पर 28 टांके लगे, एनसीआर लिखकर पुलिस ने झाड़ा पल्ला

Sun, 06 Dec 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला कर घायल किए गए युवक के सिर में 28 टांके लगे और 11 दिनों तक इलाज चला। इसके बाद भी पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर सिर्फ शांतिभंग के आरोप में दोनों पक्षों का चालान कर पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराने की मांग को लेकर कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई से बच रही है। पीड़ित ने एसपी से मिलकर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के गांव नौरंगपुर निवासी श्रीकांत ने बताया कि 20 नवंबर 20 को घूरा डालने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर गांव निवासी छोटकन्नू, कल्लू आदि ने उसपर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी और जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने सिर का ऑपरेशन किया और 28 टांके लगाए। 11 दिन भर्ती भर्ती रखने के बाद घर भेजा। हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर दोनों पक्षों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं कर रही हैं। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियो की गिरफ्तार कराने की मांग की है। एसपी विजय ढुल ने प्रभारी निरीक्षक ईसानगर को सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed