{"_id":"5fca8cdd8ebc3ecf7375790f","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4291102175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर छूटे लापता कैदियों के घरों पर पुलिस दस्तक देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरोल पर छूटे लापता कैदियों के घरों पर पुलिस दस्तक देगी
विज्ञापन
लखीमपुर जिला कारागार।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण काल में जिला जेल से पैरोल पर रिहा हुए कैदियों में जो कैदी अब तक जेल वापस नहीं लौटे हैं, उनके घरों पर अब पुलिस दस्तक देगी। लापता 12 कैदियों में से सदर कोतवाली क्षेत्र का एक कैदी गुरुवार की शाम जेल पहुंच गया। अब भी 11 कैदी लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है।
कोरोना संक्रमण काल के दौरान शासन के आदेश पर जिला जेल से 32 कैदी आठ सप्ताह की पैरोल पर छूटे थे। पैरोल समाप्त हुए हफ्ते भर से अधिक का समय हो गया है, लेकिन 12 कैदी नहीं लौटे। अवधि पर वापस न आने वाले सभी कैदियों के घरों पर जेल प्रशासन ने नोटिस भेजी थी। इस पर गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र का एक कैदी जेल वापस पहुंच गया। अब भी 11 कैदी लापता हैं, जिन्होंने जेल में अपनी आमद दर्ज नहीं कराई है। अगर इन कैदियों का कोई पता नहीं चला और घर वालों ने उनके बारे में कोई सही जानकारी नहीं दी या नोटिस में दिए गए समय पर जेल नहीं पहुंचे तो पुलिस ऐसे कैदियों के घरों पर दस्तक देगी। जेल प्रशासन ने इसकी कार्रवाई भी तेज कर दी है। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि गुरुवार को एक कैदी वापस आया है, जो सदर कोतवाली क्षेत्र का है। 11 कैदी अब भी वापस नहीं आए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।संवाद