फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

वीडियो वायरल: कार चला रहे युवक ने की फायरिंग, गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
image description
लखीमपुर खीरी। कार चला रहे युवक ने पिस्टल और दोनाली बंदूक से दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से अफरातफरी मच गई। सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली है। सदर कोतवाली पुलिस ने रमियाबेहड़ के मूल निवासी और वर्तमान में मोहल्ला सिकटिया में रहने वाले आयुष वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो 25 नवंबर का है, जो डीसी रोड का बताया जा रहा है। लग्जरी कार में दो युवक सवार होकर जा रहे हैं। डीएम बंगला रोड पर महिला थाने से चंद कदम दूरी पर गाड़ी चला रहा युवक पिस्टल से पहले फायरिंग करता है। इसके बाद पड़ोस वाली सीट पर बैठा व्यक्ति दोनाली बंदूक में कारतूस लोड कर उसे थमा देता है। बाद में वह गाड़ी चलाते हुए दोनाली बंदूक से दो फायर करता है। यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। एसपी विजय ढुल के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर (अपराध) चंद्रभान यादव ने बताया कि आयुष वर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो कहां का है और कब का है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed