{"_id":"5fb15d2b8ebc3e74f325dc88","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4269226106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर रिवाल्वर से की फायरिंग, गुड़ व्यवसायी बेटे समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर रिवाल्वर से की फायरिंग, गुड़ व्यवसायी बेटे समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। दीपावली की शाम लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करना एक गुड़ व्यापारी पिता-पुत्र को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर फायरिंग करते वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया है।
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि ग्राम सिंगहा कलां निवासी रामसनेही गुप्ता गुड़ व्यापारी है। दिवाली की शाम व्यापारी और उसके पुत्र हार्दिक गुप्ता ने पटाखे दागने के बजाए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की। फायरिंग करते समय किसी ने वीडियो बना लिया। बाद में उसे फेसबुक पर डाल दिया। फेसबुक पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने जब जांच की तो वीडियो में दिख रहे पिता-पुत्र की पहचान हो गई। एसओ ने बताया कि पुलिस ने गुड़ व्यापारी रामसनेही गुप्ता और उसके पुत्र हार्दिक गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रिवाल्वर को जब्त कर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद