{"_id":"5f8347b88ebc3e9b874ed8ce","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4230230102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना डकैती प्रकरण: चौथे आरोपी की तलाश तेज हुई खीरी पुलिस ने चस्पा किए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना डकैती प्रकरण: चौथे आरोपी की तलाश तेज हुई खीरी पुलिस ने चस्पा किए पोस्टर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में बदमाश का पोस्टर चस्पा करता पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। तेलंगाना राज्य के साईबराबाद जिले के एक घर में 25 लाख की डकैती डालने के मामले में पुलिस को चकमा देकर भागे एक आरोपी की तलाश लखीमपुर खीरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस ने नेपाल सीमा सहित आसपास के जिलों में भी उसके पोस्टर चस्पा कराए हैं।
तेलंगाना राज्य के जिला साईबराबाद के थाना रायदुर्गम क्षेत्र के सेरीलिंगम पल्ली के एक घर में पांच अक्तूबर को नेपाल के गिरोह के सदस्यों ने डकैती डाली थी और नकदी-जेवर समेत 25 लाख रुपये का माल लेकर भाग निकले थे। तेलंगाना पुलिस और एसटीएफ ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर डकैतों का पीछा किया। गुरुवार को लखनऊ पहुंचे बदमाशों ने दो टैक्सी बुक कराई और सीतापुर से वाया लखीमपुर होते हुए नेपाल जाने के लिए निकले। बाद में पीछे लगी तेलंगाना पुलिस और एसटीएफ ने लखीमपुर खीरी पुलिस की मदद से विनोद शाही पुत्र कमल निवासी तातापानी वार्ड नं 003 थाना सुरखे जनपद सुरखे (नेपाल), नरजिंग शाही उर्फ नरेश पुत्र प्रेम शाही निवासी ग्राम लालू थाना खेलालू जनपद कैलाली (नेपाल) और सीता पुत्री वीरू निवासी सुरकेश सिन्दुर थाना सुरकेश जनपद सुरकेश (नेपाल) को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गिरोह का सदस्य मनोज पुत्र पदम सिंह निवासी थाना व कसबा लमकी जिला कैलाली (नेपाल) भाग निकला था। तेलंगाना एसटीएफ और पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और शुक्रवार को तीनों को रिमांड पर लेकर तेलंगाना लौट गई थी। इधर लखीमपुर खीरी पुलिस भागे गए आरोपी की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पोस्टर भी नेपाल सीमा से सटे गौरीफंटा, तिकुनियां, बेलरायां आदि स्थानों के अलावा आसपास के जिलों में चस्पा किए हैं।
बदमाश मनोज तेलंगाना पुलिस का वांछित अपराधी है, जिसकी तलाश की जा रही है। यदि किसी को कोई जानकारी मिले तो वह पुलिस को दे सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
-विजय ढुल, एसपी