{"_id":"5f552d168ebc3e54ce03f2a5","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4189060122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्गर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्गर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
Mon, 07 Sep 2020 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:40 AM IST
सार
पड़ोसी युवक और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप
विज्ञापन
इसी छप्पर में मिला था शव
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय छात्रा का शव रविवार की सुबह घर के सामने बग्गर में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। घर वालों ने पड़ोस के ही युवक और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक छात्रा आरोपी की रिश्ते में बुआ थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि 14 वर्षीय भतीजी कक्षा आठ की छात्रा थी। वह कस्ता के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। उनकी ही बिरादरी का पड़ोसी युवक भतीजी को आए दिन परेशान करता था, जबकि भतीजी आरोपी की रिश्ते में बुआ थी। शुक्रवार की रात भतीजी छत पर अपने छोटे भाई के साथ सोई थी। रात में आरोपी छत पर चढ़ आया और गलत नीयत से भतीजी को दबोच लिया। भतीजी के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। शनिवार की रात करीब 2.20 बजे आरोपी युवक अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ उनके घर आया। लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपी बरामदे में दादी के साथ लेटी भतीजी को उठा ले गए, और उसके ही बग्गर में दुपट्टे से गले में फंदा कस बड़ेर से लटका दिया। इधर मृतका के भाई ने सुबह 6.24 बजे यूपी 112 पुलिस को सूचना दी कि हमलावरों ने उसकी बहन को मारापीटा और हत्या कर शव बग्गर में लटका दिया है। सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी 2880 और पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ शीतांशु कुमार और प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक छात्रा के पिता का कहना था कि शनिवार को पुत्री अपने 10 साल के छोटे भाई के साथ सोई थी। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग सोकर उठे तो पुत्री सो रही थी। वह नित्यक्रिया के लिए खेतों की ओर चले गए। पुत्री घर पर थी। करीब पौन घंटे बाद घर वापस आए, तो देखा कि आरोपी युवक उनकी गली से निकलकर जा रहा था। वह पशुओं के लिए चारा लेने जब घर के सामने स्थित बग्गर में गए तो उनकी नजर पुत्री के लटक रहे शव पर पड़ी। उन्होंने मीडिया के सामने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। इधर मृतका के चाचा ने पुलिस को दी गई तहरीर में दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने और भतीजी को बरामदे से उठाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब हमलावरों ने छात्रा को उठाया तो घर वालों ने उसे बचाने की कोशिश क्यों नहीं की। उठा ले जाने का शोरशराबा क्यों नहीं किया। घटना की सूचना मृतका के भाई ने यूपी 112 पुलिस को रविवार सुबह 6.24 पर दी। सवाल यह है कि रात में जब बवाल और मारपीट हुआ उस समय यूपी 112 पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई है। इधर, ग्रामीणों की माने तो शुक्रवार की रात को उस समय काफी बवाल हुआ था जब आरोपी को घर वालों ने अपनी छत पर पकड़ा था। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की गई थी। ग्रामीण पूरे दिन दबी जुबान ऑनरकिलिंग की घटना की चर्चा करते सुने गए। पुलिस भी इस बात से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस इस दिशा में भी अपनी जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि 14 वर्षीय भतीजी कक्षा आठ की छात्रा थी। वह कस्ता के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। उनकी ही बिरादरी का पड़ोसी युवक भतीजी को आए दिन परेशान करता था, जबकि भतीजी आरोपी की रिश्ते में बुआ थी। शुक्रवार की रात भतीजी छत पर अपने छोटे भाई के साथ सोई थी। रात में आरोपी छत पर चढ़ आया और गलत नीयत से भतीजी को दबोच लिया। भतीजी के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। शनिवार की रात करीब 2.20 बजे आरोपी युवक अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ उनके घर आया। लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपी बरामदे में दादी के साथ लेटी भतीजी को उठा ले गए, और उसके ही बग्गर में दुपट्टे से गले में फंदा कस बड़ेर से लटका दिया। इधर मृतका के भाई ने सुबह 6.24 बजे यूपी 112 पुलिस को सूचना दी कि हमलावरों ने उसकी बहन को मारापीटा और हत्या कर शव बग्गर में लटका दिया है। सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी 2880 और पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ शीतांशु कुमार और प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
फांसी लगने से हुई थी छात्रा की मौत
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र में बग्गर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होने की वजह बताई गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए डॉक्टर ने स्लाइड बनाकर पुलिस को सौंपी है, जिसे पुलिस विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन
मृतक छात्रा के चाचा ने एक तहरीर दी थी। बाद में उसे वापस ले ली है। अब वह परिवार से मंथन कर तहरीर बदल कर देना चाहते हैं। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - गजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव
14 वर्षीय बालिका का शव उसके ही घर में मिला है, जिसकी मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। - सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी
परिस्थितियां ऑनर किलिंग की ओर कर रहीं इशारा, घर वालों के अलग-अलग बयानों से पुलिस का गहराया शक
सिकंद्राबाद। 14 वर्षीय किशोरी का फंदे पर शव लटका मिलने से गांव में सन्नाटा पसरा है। परिवार वालों के घटना को लेकर दिए जा रहे अलग-अलग बयानों और मौके की नजाकत को देखकर लोग ऑनरकिलिंग की घटना होने का अंदेशा जता रहे हैं। गांव में दबी जुबान इस बात की चर्चा भी जोरों पर है। पुलिस भी इस संभावनाओं से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक छात्रा के पिता का कहना था कि शनिवार को पुत्री अपने 10 साल के छोटे भाई के साथ सोई थी। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग सोकर उठे तो पुत्री सो रही थी। वह नित्यक्रिया के लिए खेतों की ओर चले गए। पुत्री घर पर थी। करीब पौन घंटे बाद घर वापस आए, तो देखा कि आरोपी युवक उनकी गली से निकलकर जा रहा था। वह पशुओं के लिए चारा लेने जब घर के सामने स्थित बग्गर में गए तो उनकी नजर पुत्री के लटक रहे शव पर पड़ी। उन्होंने मीडिया के सामने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। इधर मृतका के चाचा ने पुलिस को दी गई तहरीर में दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने और भतीजी को बरामदे से उठाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब हमलावरों ने छात्रा को उठाया तो घर वालों ने उसे बचाने की कोशिश क्यों नहीं की। उठा ले जाने का शोरशराबा क्यों नहीं किया। घटना की सूचना मृतका के भाई ने यूपी 112 पुलिस को रविवार सुबह 6.24 पर दी। सवाल यह है कि रात में जब बवाल और मारपीट हुआ उस समय यूपी 112 पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई है। इधर, ग्रामीणों की माने तो शुक्रवार की रात को उस समय काफी बवाल हुआ था जब आरोपी को घर वालों ने अपनी छत पर पकड़ा था। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की गई थी। ग्रामीण पूरे दिन दबी जुबान ऑनरकिलिंग की घटना की चर्चा करते सुने गए। पुलिस भी इस बात से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस इस दिशा में भी अपनी जांच कर रही है।