{"_id":"5f47fa9b8ebc3e3d0e2abb92","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4177067170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ट मैनेजर सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ट मैनेजर सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। पुलिस के खौफ में किशोर के आत्महत्या करने के मामले में शिकायत करने वाले फैमिली मार्ट के मैनेजर सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बुधवार को लखीमपुर रोड स्थित नीची भूड़ निवासी सलीम के 17 वर्षीय पुत्र साहिल ने पिता की मोटर वर्कशॉप एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि साहिल ने पुलिस के खौफ में आत्महत्या कर ली। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में वन इंडिया फैमिली मार्ट के मैनेजर गौरव और नीची भूड़ निवासी सीबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पिता ने आरोप लगाया है कि मैनेजर और सीबू ने उनके पुत्र साहिल पर एसी तार चोरी का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी।
साहिल पर एक वर्ष पूर्व दर्ज हुई थी चोरी की रिपोर्ट
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि अगस्त 2019 में बादल नगर निवासी ओमकार वर्मा ने मोबाइल टॉवर में दो बैटरी, एक फायर सिलिंडर, 10 मीटर केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें भूतनाथ फाटक निवासी पुनीत, नीची भूड़ निवासी सलीम के पुत्र साहिल, राजेंद्र नगर निवासी इकमाम, तीर्थ निवासी सानू और भूतनाथ पाठक निवासी विमलेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसमें आरोपी जेल भी गए थे।
पुलिस ने ऐसे बचाई अपनी गर्दन
बुधवार को मृतक के पिता सलीम, माता रवीना और परिवार वालों ने चीख चीख कर पुलिस के खौफ में आत्महत्या का आरोप कोतवाली के एक दरोगा और पुलिसकर्मियों पर लगाया था। जिसकी तहरीर भी प्रभारी निरीक्षक को दी गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नगर में चर्चा है कि पुलिस ने फैमिली मार्ट के मैनेजर सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज कर अपनी गर्दन बचा ली।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर मार्ट के मैनेजर सहित दो पर धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। साहिल पर वर्ष 2019 में चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें वह जेल भी गया। पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत है। पुलिस शिकायत, सीसीटीवी फुटेज की शिनाख्त और जांच में गई थी। फिलहाल उच्च अधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच कराई जा रही है।
-अनिल कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला