{"_id":"5f42a3ad8ebc3e3cce36ec18","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4172362144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से गोवंशीय पशु के अवशेष बरामद..विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से गोवंशीय पशु के अवशेष बरामद..विरोध में हंगामा
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ शीतांशु कुमार व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। पुलिस चौकी क्षेत्र के घुंसी मॉडल तालाब के निकट गन्ने के खेत में बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर हिंदू संगठनों के साथ ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने अवशेषों का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेजा है।
सिकंद्राबाद पुलिस चौकी क्षेत्र में सेहरुआ और रायपुर गांव के बीच घुंसी मॉडल तालाब है। गांव के कुछ लोग दोपहर बाद जब खेतों की ओर गए तो उन्हें दुर्गंध आई। गन्ने के खेत में जाकर देखा तो बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े थे। इनमें कुछ अवशेष ताजे थे और मौके पर खून भी पड़ा था। अवशेष पड़े होने की खबर मिलते ही विहिप प्रखंड अध्यक्ष पियूष जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ता रितेश मिश्रा, जयेंद्र मिश्रा समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। विहिप प्रखंड अध्यक्ष पियूष जायसवाल ने इस मामले में चौकी पुलिस पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेष का नमूना लिया गया है, जिसे परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर सीओ मितौली शीतांशु कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि चौकी पुलिस पर संलिप्तता के आरोप लगे हैं, जिसकी जांच कराई जाएगी। संलिप्तता मिलती है तो विभागीय कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए।