फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सीने पर तमंचा लगाकर बदमाश नकदी-मोबाइल लूटकर फरार

Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र में साइकिल से रसोई गैस लेने जा रहे एक व्यक्ति के सीने पर तमंचा रखकर बाइक सवार बदमाश दो हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूटकर भाग निकला। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पसगवां निवासी प्रेम शंकर शुक्ल ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने घर से साइकिल पर रसोई गैस का सिलिंडर लादकर हरियाली बाजार डेलपंडरबा जा रहे थे। जंगबहादुरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत जसमड़ी उदयपुर शारदा नहर पटरी पर बाइक से आए एक बदमाश ने ओवरटेक कर साइकिल रोक ली। सीने पर तमंचा रखकर दो हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटकर भाग निकला। लुटेरे के जाने के बाद उन्होंने शोर शराबा किया तो कई लोग मौके पर आ गए। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर चौकी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जंगबहादुरगंज चौकी प्रभारी विशंभर दयाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed