फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लूट के इरादे से दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक चालक को मारी गोली, घायल

Thu, 06 Aug 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime
बदमाशों की गोली से घायल युवक की घटनास्थल पर पड़ी बाइक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। खीरी-लहरपुर मार्ग पर थाना खीरी क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक चालक को लूटने की कोशिश की और उसके बाइक न रोकने पर गोली मार दी। गोली कंधे पर लगने से वह घायल हो गया और बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

खीरी टाउन के मोहल्ला अवधी टोला निवासी आमिर खान उर्फ सन्नू (35) पुत्र आरिफ खां दोपहर में किसी काम से लहरपुर जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मरखापुर के पास लूट की नीयत से बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाने की कोशिश की। अनहोनी भांपकर आमिर खान ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने पीछे से फायर कर दिया। गोली आमिर खान के कंधे के पास जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया। गोली चलने की आवाज पर राहगीर दहशत में आ गए। शोर शराबा होने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर हल्का इंचार्ज मौके पर पहुंचे । उन्होंने खून से लथपथ पड़े घायल आमिर खान को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सीओ सिटी विजय आनंद और प्रभारी निरीक्षक खीरी फतेह सिंह आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। घायल के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से जानकारी ली। साथ ही जिला अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों से भी घटना की जानकारी ली। सीओ विजय आनंद ने बताया कि घायल के बयान अभी नहीं हो पाए हैं। घायल का जो बयान होगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed