{"_id":"5f2447d38ebc3e63965641df","slug":"crime-lakhimpur-news-bly414718439","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के दौड़ाए शराब माफिया की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के दौड़ाए शराब माफिया की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौजूद तहसीलदार और पुलिस
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। पुलिस ने गैगस्टर अधिनियम के अनुपालन में शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेदू की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करने के साथ ही अवैध रूप से बनाए गए मकान को सील कर दिया। यहां बता दें कि पूर्व एसपी पूनम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वेदू के खिलाफ कार्रवाई की थी और अस्थायी रूप से बनाए गए टिन शेड को न सिर्फ ढहा दिया था बल्कि काफी मात्रा में शराब और लहन नष्ट कराई थी। तबसे वेदू फरार है।
कार्यवाहक एसओ सतीश चंद्र यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर तहसीलदार गोला विपिन द्विवेदी, कानूनगो विजय श्रीवास्तव, लेखपाल देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेदू की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गई और अवैध रूप से बनाए गए मकान को सील किया गया। महिंद्रा ट्रैक्टर, बाइक और एक जनरेटर को पूर्व में ही जब्त किया जा चुका है। संवाद