फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

ब्याज नहीं मिला तो दे दी लूट की तहरीर

Fri, 31 Jul 2020 09:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
crime
ईसानगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई महिला ने ब्याज का रुपया न मिलने पर खुद के साथ लूट होने की गलत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब जांच की तो मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन

कनकारी थाना तंबौर जिला सीतापुर निवासी सुशीला देवी पत्नी मोती लाल बृहस्पतिवार रात नौ बजे ईसानगर थाना पहुंची। उसने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गांव इमलिया थाना ईसानगर जा रही थी। पांच लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। 50 हजार रुपये नकद लूट लिए। दो लुटेरों को पहचान लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने नामजद लोगों के घरों में दबिश दी तो दोनों लोग घर पर ही मिले। गांव में पूछताछ की तो पता चला कि महिला 23 जुलाई से अपनी बेटी के घर पर है। आरोपी छोटू से ब्याज के 19 हजार रुपये लेने को लेकर दबाव बना रही है। सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। जब पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई तो महिला ने भी ब्याज के रुपये के लेनदेन की बात स्वीकार कर ली। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लूट की सूचना फर्जी निकली है। महिला और आरोपियों के बीच लेनदेन का विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed