फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

अपराधियों पर नकेल: अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 11 लोग गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2020 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
लीमपुर खीरी। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी पूनम के निर्देश पर शनिवार को धरपकड़ अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 11 लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि थाना फूलबेहड़ पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले के आरोपी बब्लू निवासी ग्राम खइया को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है। इसके अलावा दुष्कर्म और पाक्सो अधिनियम के दर्ज मामले में आरोपी सरवन कुमार निवासी मीलपुरवा नई बस्ती को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान भेजा है। अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध अभियान में थाना पसगवां पुलिस ने मूलचंद निवासी महमूदपुर नाजिर, भीरा पुलिस ने प्रमोद, राजेंद्र, और गोबरे निवासी पकरिया सल्लिहा थाना भीरा, फूलबेहड़ पुलिस ने हरेराम निवासी ग्राम पिपरा मरोड़ा थाना फूलबेहड़ को अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मितौली पुलिस ने रामप्रकाश निवासी ग्राम भुड़कुड़ा और इस्लाम निवासी बसंतपुरवा को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 100 लीटर से अधिक शराब बरामद की है। हजारों लीटर लहन नष्ट कर शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। थाना हैदराबाद पुलिस ने ग्राम अल्लीपुर निवासी मुन्ना को तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed