फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 05 Jul 2020 08:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फंदा लगाकर जान देदी। निघासन क्षेत्र के गांव कामतानगर में 25 वर्षीय भोला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के ही मूर्तिचंद के खेत में पेड़ पर लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के ससुर महेश ने बताया कि शुक्रवार की रात को पिपरमेंट टंकी में भरना था, जिससे पहले वह कहीं चला गया। सुबह लोगों ने उसका शव पेड़ से लटकता देखा। कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बरवर। मोहल्ला गांधीनगर निवासी ग्रामीण ने गृह कलह से तंग आकर बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी कुनेंद्र पाल का पुत्र विनोद कुमार (40) शनिवार को सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी जयकरन मिश्रा के बाग में पेड़ से रस्सी का गले में फंदा डालकर लटक गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन में शव देखते ही कोहराम मच गया। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के मुताबिक विनोद कुमार की शादी करीब 20 साल पहले ग्राम पतवन निवासी रघुवर के यहां हुई थी। कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed