{"_id":"5edd23c68ebc3e906e12935b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly408477827","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर पिटाई के आरोप की सीओ करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर पिटाई के आरोप की सीओ करेंगे जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी/जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। दरोगा पर सपा कार्यकर्ता और उसके भतीजे को पीटने के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सपा नेताओं ने एसपी से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर एसपी ने जांच सीओ को सौंपी है।
मोहम्मदी कोतवाली के एसआई जगपाल सिंह चार जून को कसबे के रामलीला गेट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मोहम्मदी के पूर्वी लखपेड़ा निवासी अरविंद सिंह यादव का भतीजा बाइक लेकर पहुंच गया। दरोगा ने बाइक रोक ली और कागजात मांगे। ड्राइविंग लाइसेंस उसके पास में नहीं था। उसने अरविंद को फोन कर ड्राइवरिंग लाइसेंस मंगवाया। कुछ देर बाद अरविंद सिंह यादव डीएल लेकर मौके पर पहुंच गए। इस बीच उनकी और दरोगा के बीच कहासुनी होने लगी। अरविंद सिंह यादव का आरोप है कि उनके सामने से ही कई बाइक ट्रिपल राइडिंग करते निकल गईं, जिन्हें दरोगा ने नहीं रोका। दरोगा से जब उन्होंने एक सामान व्यवहार करने को कहा तो वह भड़क गया और गाली गलौज करते हुए उसे और उसके भतीजे की पिटाई कर दी। पिटाई से दाहिने पैर का अंगूठा भी टूट गया। दरोगा ने दोनों को कोतवाली लाकर लॉकअप में बंद कर दिया। सपा कार्यकर्ता का आरोप है कि दरोगा ने धमकी देकर जबरदस्ती सुलहनामा पर हस्ताक्षर करा लिए। किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। सपा नेताओं ने एसपी पूनम से कार्रवाई की मांग की। एसपी पूनम ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच सीओ से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
आज एसपी से मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
लखीमपुर खीरी पूर्व विधायक डॉ.आरएस उस्मानी ने अपने आवास पर बैठक की। बैठक में मोहम्मदी निवासी सपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह यादव और उनके भतीजे की दरोगा द्वारा की गई पिटाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई। निर्णय लिया कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी से मिलेगा। दरोगा समेत दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग करेगा। यदि न्याय नहीं मिला तो जिले में आंदोलन चलाया जाएगा।