{"_id":"5eda769c8ebc3e907664c01b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly408236595","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी काटने गए युवक कर सड़क पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी काटने गए युवक कर सड़क पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर राजा निवासी बसंत लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके बड़े भाई नन्हक्के (35) पड़ोस के गांव दरियाबाद में लकड़ी काटने गए थे। लेकिन देर रात तक जब घर वापस नहीं आए तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। तभी करीब डेढ़ बजे रात उन्हें गांव के राकेश ने सूचना दी कि तुम्हारा भाई उसके मकान के सामने मृत पड़ा है। बसंत ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। पुलिस ने भाई की सूचना पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नन्हक्के की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुभद्रा, एक पुत्री मीरा 12, दो पुत्र राममूर्ति 9 और रतिराम 5 को छोड़ गया है। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह अक्सर शराब पीने का आदी था।
उधर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो उन्हें उसकी चप्पलें एक घर से मिली है। उसकी जेब में चना भरे हुए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने कुछ लोगों के साथ यहीं शराब पी थी। जब उसकी मौत हो गई तो घर वालों ने वहां से उसे घसीट कर कहीं और डाल दिया, जिसके निशान भी मिले हैं। उधर गांव में शव मिलते ही सनसनी फैल गई। पुलिस भी इस मामले में खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। मृतक के शरीर में चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- संजय त्यागी, इंस्पेक्टर