फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

चार तमंचों, तीन बाइकों समेत चार बदमाश दबोचे

Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। भीरा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर चार बदमाशों को चार तमंचों और तीन बाइकों सहित गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भीरा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, एसआई रामसरन पांडे, विपिन कुमार सहित पुलिस टीम के साथ शाम को अपराधियों के तलाशी अभियान में निकले थे। मटेहिया इमलिया रोड पर कुछ संदिग्धों को देख पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने मुरार खेड़ा थाना संपूर्णानगर निवासी धर्मेंद्र, प्रेम कुमार, बसई थाना संपूर्णानगर निवासी जितेंद्र और लक्ष्मण नगर थाना हजारा जिला पीलीभीत निवासी उमेश को दबोच लिया। जिनके पास से तीन बाइक, 10 हजार रुपये, 315 बोर तमंचा दो, 12 बोर तमंचा दो, चार जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद किए। सीओ आरके वर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ 12, जितेंद्र के खिलाफ सात, प्रेम कुमार के खिलाफ छह और उमेश के खिलाफ आठ मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। चारों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है।

---------
दादा की जान लेने वाला पोता गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द में दादा बेचेलाल के डांटने पर गुस्साए पोते अजय कुमार ने सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर दिया था। बेचे लाल की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। अजय के पिता विश्राम लाल की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी और एसआई अनुज कुमार शर्मा ने आरोपी अजय को पिपरिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही निशानदेही पर आला खत्म चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed