{"_id":"5e6e6f638ebc3ea4e62ce879","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3996264101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस बेचते दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमांस बेचते दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनियां। कोतवाली पुलिस ने गांव खमरिया कोईलार के एक घर पर छापा मारकर गोमांस बेेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो युवक फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक खाल, बीस किलोग्राम मांस, मांस काटने के औजार, तराजू आदि सामान कब्जे में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि मुखबिर ने शनिवार की रात पौने दो बजे सूचना दी कि गांव खमरिया कोईलार में कुछ लोग एक घर में गोवध कर मांस की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर उन्होंने सिपाही जितेंद्र वर्मा, रिंकू पाल, आशीष कुमार, अर्जुन सिंह, सत्यप्रकाश और महिला सिपाही दीक्षा के साथ गांव के नामदार के घर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से नामदार व गांव के ही खुल्वा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चुन्ना व तौकीर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से 20 किलो गोमांस, बछिया की खाल, काटने के औजार, लकड़ी की खदानी, एक तराजू, बांट कब्जे में लिए हैं। उन्होंने बताया कि चारो आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। भागे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।