{"_id":"5e52c3908ebc3ef38e365f0c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly397096598","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादुई लोटे, मोर पंख के नाम पर युवक को ठगने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादुई लोटे, मोर पंख के नाम पर युवक को ठगने की कोशिश
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। जादुई लोटे और मोर पंख के नाम पर बिहार के एक व्यक्ति को ठगने और लूटने की कोशिश करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तार दोनों युवकों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
निघासन क्षेत्र में नागमणि, मोरपंखी, करामाती गिलास, चश्मा और जादुई लोटे आदि के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह लंबे अरसे से सक्रिय है। प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बिहार के जिला रोहतास थाना सासाराम के बमनपुरवा गांव निवासी संदीप कुमार से निघासन कोतवाली के लखहा गांव निवासी रजनीश ने फेसबुक पर संपर्क किया। उसे जादुई लोटे और मोरपंख के बारे में जानकारी दी। उसने झांसे में लेकर संदीप कुमार से महीने भर पहले करीब 15 हजार रुपये अपने खाते में मंगा लिए। उस समय माल तैयार न होने की बात कहकर उसने संदीप को रोक दिया। माल तैयार होते ही फोन करके बुलाने की बात कही। दोनों के बीच जादुई लोटे व मोरपंख की कीमत करीब एक लाख रुपये तय हुई। रजनीश ने संदीप को 21 फरवरी को आकर सामान ले जाने को कहा। 22 फरवरी की शाम छह बजे माल सुपुर्द करने की बात तय हुई। निश्चित समय पर लखहा गांव के पास गन्ने और लाही के एक खेत के पास रजनीश, उसके साथी लखाही निवासी मोहम्मद हनीफ, रायपुर निवासी दयाप्रसाद और नयूम व दो अन्य संदीप को ले गए। वहां उन्होंने उससे 50 हजार रुपये लेकर उसको गुलाबी रंग के कपड़े में लपेटा हुआ तांबे का एक लोटा दिया। संदीप ने जब लोटे को खोलकर देखा तो उसे इसके सामान्य लोटा होने का शक हुआ। उसने इसे लेने से इनकार कर दिया और अपनी रकम वापस मांगी। इस पर हमेशा की तरह आरोपियों ने उसको वहां से भाग जाने अन्यथा जानमाल की धमकी दी। इसी दौरान संदीप ने पास की सड़क से गश्त पर निकले ढखेरवा चौकी के पुलिस वालों को देखकर शोर मचा दिया। इस पर हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, सिपाही राजबली यादव और संदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रजनीश और मोहम्मद हनीफ को पकड़ लिया, लेकिन चार साथी भाग निकले। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर सभी के खिलाफ एडवांस दिया गया पैसा वापस न करने, ठगी, धोखाधड़ी और धमकाने आदि का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रजनीश के खिलाफ निघासन कोतवाली में वर्ष 2015 से 2018 तक विभिन्न मामलों में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों का चालान कर दिया है।